तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डा. केडी सिंह ने कहा है कि हरियाणा में वंशवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, विकास कार्यों व नौकरियों में भेदभाव, अपराध, भ्रष्टाचार तथा महंगाई इस कदर हावी है कि प्रदेश को गर्त में जाने से कोई नहीं रोक सकता।  इसके खिलाफ प्रदेश के लोगों को एकजुट होकर लड़ाई लडऩी होगी। इन सभी मुद्दों के खिलाफ कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 14 अप्रैल को ऐलान रैली की जाएगी, जिसमें लाखों लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगे। रविवार को सांसद केडी सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के कारण हरियाणा विकास की अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। अपराधों का बोलबाला है, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। इन पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल है। सभी जिलों में एक समान विकास सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। यदि ऐसा होता तो आज हरियाणा निश्चित ही विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होता। मुख्यमंत्री को आंकड़ों के झूठे खेल के जरिए राज्य को नंबर वन सिद्ध करने की कवायद नहीं करनी पड़ती। हाल ही में कैग की रिपोर्ट ने भी सरकार की पोल खोल दी है। प्रदेश सरकार को कोई महकमा ऐसा नहीं है, जहां कैग ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल न उठाए हों। कैग की रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार नैतिकता त्यागकर सत्ता में बनी हुई है। 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *