फर्जी वोट मामले में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया को गुड़गांव कोर्ट से राहत मिली है….कोर्ट ने सुखबीर कटारिया को पचास हजार के मुचलके पर  जमानत दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 4 मई को होगी। फर्जी वोट मामले में फंसे हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया को गुड़गांव कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। गुड़गांव कोर्ट ने कटारिया को पचास हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई चार मई को होगी। याचिकाकर्ता ओम प्रकाश कटारिया ने नैतिकता के आधार पर सुखबीर कटारिया से इस्तीफे की मांग की है। वहीं खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए…..सुखबीर कटारिया को भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं. सुखबीर कटारिया पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2009 के दौरान करीब 32 हजार फर्जी वोट बनवाए थे….इन फर्जी वोट बनाने के लिए उन्होंने नकली राशन कार्ड समेत दूसरी तरह के दस्तावेजों का सहारा लिया था।

By admin