सात जिलों में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा, विधायक बीबी बतरा और विधायक राजपाल भुखड़ी भी मौजूद थे।