गुड़गांव के शिव नगर में एक शख्स ने अपनी बुआ की लड़की को सिर में गोली मार दी। गोली मारने वाला शख्स रिश्ते में युवती के मामा का लड़का है। हालांकि गोली किस वजह से मारी गई इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना के वक्त पीड़ित लड़की और आरोपी शख्स ही घर में मौजूद थे। घायल लड़की को इलाज के लिए गुड़गांव के लोटस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।