मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बुधवार को सिरसा पहुंचे। मुख्यमंत्री हुड्डा ने यमुना जल के बंटवारे को लेकर बनी केन्द्रीय जल नीति का स्वागत करते हुए कहा इस नीति से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों को जल वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल की माता के निधन पर हुई शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्रीर ने बेनीवाल परिवार को ढांढस बंधाया और पूर्व विधायक की माता को श्रद्धांजलि दी।