गेहूं पर बोनस और खराब हुई फसल पर मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कैथल में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने भी किसानों का साथ दिया। विरोध प्रदर्शन में किसानों की अगुवाई भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अगुवाई, प्रदीप तापडिया ने किया। किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला भी फूकां। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द से जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो…भारतीय किसान यूनियन आने वाले 25 जून को कुरूक्षेत्र के पिपली में बड़ी रैली करेगी।

By admin