कुरुक्षेत्र के कल्याणनगर में एक छात्रा के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा के जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका ने ये कदम छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया है। छेड़छाड़ का आरोप गली में ही रहने वाले एक युवक पर लगाया है। उधर.. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।