यमुना नदी में आई बाढ़ वजह से समालखा में जहां हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई वहीं यमुना के पास के कई गांवों में भी पानी घुस गया। घोड़ीवाला और आट्टा गांव  के लोग अपने घरों की छतों पर बैठ कर सहायता मिलने का इंतजार कर रहे है। लोग बिजली और पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।

By admin