अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के दूसरे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान का कहना है कि प्रदेश के जाटों को केंद्र में आरक्षण के लिए बाहरी नेताओं की जरूरत नहीं है, कई नेता आरक्षण के नाम पर जाटों को बहका रहे हैं। बवानी खेड़ा में एक सभा को संबोधित करने पहुंचें हवा सिंह सांगवान ने साथ में कहा कि प्रदेश का जाट अपने आप में सक्षम है पूरे देश के जाटों को केंद्र में आरक्षण हरियाणा के जाट ही दिलाएंगे। हवा सिंह सांगवान ने बताया कि 16 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर जाट इकट्ठा होंगे और केंद्र सरकार के साथ आर पार की लड़ाई की शुरूआत होगी।

 

 

 

By admin