हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन है। दूसरे दिन भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े है… वहीं सरकार की रोडवेज कर्मचारियों को मनाने की कोशिशें भी जारी है। यही वजह है कि परिवहन मंत्री आफताब अहमद आज चंडीगढ़ में रोडवेज यूनियन के साथ एक बैठक कर रहे हैं। बुधवार से शुरू हुई रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर आज भी देखने को मिल रहा है। आज भी अपनी मांगों पर अड़े हैं। सिरसा, भिवानी, तोशाम, फरीदाबाद और पानीपत में भी जाम का पूरा असर देखा गया।
कैथल में भी हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। कैथल डीपो में करीब 140 बसें है और इनके ना चलने से डीपो को करीब 10 लाख रूपये रोजाना का नुक्सान हो रहा है। हिसार में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला है। रोडवेज नेता राजपाल नैन ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस हडताल के बाद भी उनकी मांगें पुरी नहीं होती हैं तो हरियाणा सरकार को आगे आने वाले चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। इस हड़ताल के चलते यात्री कितने परेशान हैं इसका एक नमूना बेरी में देखने को मिला। पूरा दिन लोग बस के इंतजार में लोग इधर उधर भटकते रहे। प्राइवेट वाहनों में जानवरो की तरह लद कर उन्हें सफर करना पड़ा।

By admin