सफीदों में दिनदहाड़े एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया… अस्पताल कर्मियों के मुताबिक आठ बदमाश बोलेरो गाड़ी में आये… और अचानक अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरु कर दी… और सभी बदमाशों ने डॉक्टर को बुरी तरह से पीटा… गंभीर रुप से घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है… माना जा रहा है कि ये झगड़ा अल्ट्रासांउड करवाने को लेकर हुआ है… दरअसल एक दिन पहले एक शख्स अपनी पत्नी का अल्ट्रासांउड करवाने के लिए आया था तो डॉक्टर ने आईडी प्रूफ मांगा था… और उसके आईडी प्रूफ ना देने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासांउड करने से मना कर दिया… इससे वो शख्स इतना नाराज हो गया कि उसने डॉक्टर को धमकी दे डाली… वहीं स्थानीय लोग इस घटना से खासे नाराज हैं।

By admin