रोहतक में दूसरे दिन भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। आज ऑटो चालकों ने अशोका मोड़ पर जाम लगा दिया है। जाम को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद है। आपको बता दें कि रूट बदलने के विरोध में शहर के सभी ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऑटो यूनियन का कहना है कि जब तक प्रशासन अपने आदेश वापस नहीं लेता है तब तक उनकी हडताल जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने एक नई पॉलिसी बनाई है,इसी को लेकर ऑटो चालक हड़ताल कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस हड़ताल में करीब 12000 हजार ऑटो चालक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, इस हड़ताल का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।