हरियाणा कांग्रेस के संगठन में एक और बदलाव किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने सुमित्रा चौहान को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद सुमित्रा चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि सुमिता सिंह की जगह सुमित्रा चौहान को प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। सुमित्रा चौहान हरियाणा सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन हैं और प्रदेश कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।