चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहें हैं प्रदेश की राजनीति में मची उथल पुथल साफ देखी जा सकती है। कोई नेता पार्टी छोड़ रहा है तो कभी गठबंधन पर भी सवाल उठते हैं। हालांकि पिछले लंबे समय से भाजपा और हजकां की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। इसके बावजूद इनेलो की ओर से भी भाजपा के साथ गठबंधन करने की इच्छा लगातार सामने आती रहती है। इसी बीच दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीद्वार नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खबर है कि इस दौरान इनेलो को NDA में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल ने इनेलो नेताओं से भी मुलाकात की थी। बहरहाल इसके बाद इनेलो ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों का एलान 9 मार्च को ना करने का एलान किया है।

By admin