बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस की जनतंत्र रैली हुई। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्य‍मंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को संबेाधित करते हुए ममता बनर्जी ने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होनें कहा कि वो हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए संघर्ष करती आईं हैं और आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके टीएमसी के उत्तर भारत के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य डॉक्टर के डी सिंह भी मौजूद थे। 16 वीं लोकसभा के लिए तृणमूल कांग्रेस ने बिगुल बजा दी है। बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस की जनतंत्र रैली हुई। रैली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी, उत्तर भारत के प्रभारी और राज्यसभा सदस्यं डॉक्टर के डी सिंह के अलावा टीएमसी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस रैली में ममता बनर्जी ने हुंकार भरी। इस दौरान उन्होुनें यूपीए, एनडीए और तीसरे मोर्च पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने करप्शन को लेकर कांग्रेस को घेरा,,,मोदी के गुजरात के विकास मॉडल को झूठ का पुलिदां बताया और तीसरे मोर्चे के नेताओं की महत्वााकांक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वो हमेशा मजलूमों,,बेहसहारों,,,किसानों और अल्पहसंख्यकों के लिए संघर्ष करती आईं हैं और आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए अगर दिल्ली को हिलाना है तो जनता को जागना होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हो नें जो लड़ाई शुरू की है वो जारी रहेगी,,,। इसके लिए वो देश के सभी हिस्सों में रैली करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि देश की आवाम ही उनका परिवार है और अपने परिवार के लिए वो ताकत चाहती हैं।

By admin