जगाधरी के जडौदी गांव में एक युवक की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में गांव के पंद्रह लोगों के खिलाफ हत्या करने, पुलिस के काम बांधा डालना और उन पर जानलेवा हमला करने के मामले दर्ज किये है। इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें भी गठित की गई है। आपको बता दे कि जडौदी गांव में कल कुछ युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी थी वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए युवक को गांव के लोगो ने ही पीट पीट कर उसकी भी हत्या कर दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज गांव के पंद्रह लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए है ।

By admin