पानीपत में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को आठ साल की सजा सुनाई गई है।महिला विशेष जज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत में छह दिनों में ही ट्रायल पूरे हो गए और वारदात के साढ़े पांच माह बाद ही सजा सुना दी गई। आपको बता दें ये मामला 14 अक्टूबर 2012 का है।देशराज कॉलोनी मे रहने वाले किराएदार अमित अपने ही मकान मालिक की 14 साल की लड़की को बहलाफुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला विशेष अदालत में 21 मार्च से ट्रायल शुरू हुआ और छह दिनों में ही ट्रायल पूरा हो गया।

 

 

By admin