लोक निर्माण और संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला को साल का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। हरियाणा विधानसभा में स्पीकर कुलदीप शर्मा, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह और इनेलो विधायक अशोक अरोड़ा की मौजूदगी हुई बैठक के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया। प्रदेश का पहला सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर जहां रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस सम्मान के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वहीं, इनेलो विधायक अशोक अरोड़ा ने सम्मान के चयन के तरीके पर  सवाल उठाया है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि अच्छा रहता अगर ये पुरस्कार विपक्ष के विधायक को मिलता। ग़ौरतलब है कि देश की  चौदह विधानसभाएं इस तरह का सम्मान देती हैं। हरियाणा के नौ विधायकों का नाम इस सम्मान के लिए प्रस्तावित हुआ था। इनमें तीन विधायक विपक्ष के थे।

By admin