पूर्व भाजपा सांसद और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने भाजपा आलाकमान का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी जिमीदारी सही तरीके से निभाने की बात कही। गुड़गांव में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सुधा यादव ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय भाजपा और हजका गठबंधन सरकार का होगा। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सुधा यादव ने कहा कि सांसद राव इंदरजीत हुड्डा सरकार पर जो भेदभाव के आरोप लगाते है… वो सही हैं। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में कई योजनाएं लंबित पड़ी हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में हजकां-भाजपा की लहर है और आने वाले चुनावों में दोनों दल मिलकर सरकार बनाएंगे। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस ने निजात पाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस का भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बताया।