पूर्व प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की 12वीं पुण्यतिथि पर रानिया के टाऊन पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं ने विधायक कृष्ण कंबोज के साथ मिलकर पूरे शहर में, बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन करते हुए इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा का पुतला भी फूंका। विधायक कृष्ण कंबोज ने कहा कि प्रदेश सरकार आज हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है।