करनाल के घरौंडा में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक वाकया सामने आया है। बालपबाना गांव की दो लड़कियों ने अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। दोनों लड़कियां नाबालिग़ हैं। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक़ दोनों बहनों से उनका पिता पिछले कई साल से बलात्कार करता आ रहा था। किसी तरह लड़कियों ने महिला संरक्षण अधिकारी को मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और लड़कियों का मेडिकल करवाकर, पिता को गिरफ़्तार कर लिया।

By admin