चौदह अप्रैल को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होने वाली तृणमूल कांग्रेस की ऐलान रैली की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ता आम जनता के साथ साथ शहर के दुकानदारों को भी रैली में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुमल भट्ट ने सेक्टर सत्रह में डोर टू डोर जाकर दुकानदारों को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। रघुमल भट्ट ने कहा कि चौदह अप्रैल को अंबेडकर जंयति के दिन होने वाली होने वाली टीएमसी की ऐलान रैली बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की डॉ. केडी सिंह हरियाणा के मुख्यामंत्री बनेंगे और प्रदेश में समान विकास हरियाणा में करवाएंगे।

By admin