यमुनानगर में खस्ताहाल सड़कों से परेशान व्यापारियों ने नेशनल हाइवे नम्बर तिहत्तर पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे हाइवे पर, वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। जाम को देखकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि हरियाणा से उत्तर प्रदेश जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता है। इसका असर उनके कामकाज पर भी पड़ रहा है। व्यापारी कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अपनी मांग लेकर व्यापारी, पहले भी रोड जाम कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने में लगे हैं।

By admin