प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का कहना है कि प्रदेश में किसी भी समय विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। रामबिलास शर्मा जगाधरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि सीएम अब नाराज़ लोगों को बोर्ड और निगमों के चेयरमैन बना रहे हैं। बातों बातों में रामबिलास शर्मा… यमुना किनारे फूल खिलने की बात भी कह गए… जबकि अभी तक हजकां-बीजेपी की सीटों का बंटवारा तक नहीं हुआ है।

By admin