कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में कल होने वाली टीएमसी की ऐलान रैली को सफ़ल बनाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जोशी की अगुआई में एक रोड निकाला। इसमें भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कुरुक्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जोशी की अगुआई में रोड निकाला। जाट धर्मशाला से शुरू हुआ ये रोड शो पुराना बस अड्डा और रेलवे रोड होता हुआ रैली स्थल यानि थीम पार्क में जाकर ख़त्म हुआ। रोड शो भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और ढोल की थाप पर युवा नाचते भी नज़र आए। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में तृणमूल कांग्रेस चौदह अप्रैल को ऐलान रैली करने जा रही है। रैली की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। रैली को राज्यसभा सदस्य और उत्तर भारत तृणमूल कांग्रेस के प्रभारी केडी सिंह संबोधित करेंगे।