सिरसा में स्वास्थय विभाग की ओर से इमरजेंसी में आम लोगों को एम्बुलेंस की बेहतरीन सुविधा प्रदान की जा रही है। आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए जिले में 16 एम्बुलेंस मौजुद है। ये एम्बुलैंस अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। प्रदेश में भले ही एंबुलेंस की सेवाओं से जनता परेशान हो लेकिन सिरसा जिले के लोगों को इसकी समय पर सुविधा मिल रही है।जिले में कुल 16 सरकारी एम्बुलेंस है जिसमें 4 एम्बुलेंस शहर के लिए है और बाकि अलग अलग सरकारी अस्पतालों को दी गयी है। वही सिरसा के डिप्टी सिविल सर्जेन ने बताया की अभी भी एम्बुलेंस की कुछ कमी है जो बहुत जल्द ही पूरी कर दी जाएगी। वहीं डॉक्टर ने लोगों से अपील की वो रास्ता दें ताकि मरीज का ईलाज जल्द से जल्द हो सके। इसके इलावा सरकार  की ओर से1 0 2 न० पर इमरजेंसी कॉल करने कीसहुलियत भी दी गयी है। जो मरीज को 1 5 मिनट के अन्तराल मैं ही एम्बुलेंस सहायता दी जाएगी। लोगों को बेहतर ईलाज मिल सके इसके लिए सरकार लोगों तक सहुलियतें दे रही है। 102 नंबर पर कॉल कर कोई भी मरीज इसका फायदा उठा सकता है।

By admin