महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और यौन शोषण के मामलों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने जो हेल्पलाइन सेवा शुरू की है…उससे महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। घरौंडा की महिलाए 1091 हेल्पलाइन सेवा को काफी बेहतर बता रही है और उनका कहना है कि इसके शुरू होने से वे घर से बाहर खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।पुलिस प्रशासन की ओर से जी टी रोड़ पर विभिन्न स्थानों और वाहनों पर महिला हेल्पलाईन नम्बर लिखा गया है ताकि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।  इस बारे में राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरों के निदेशक लायकराम डबास ने बताया कि महिला हेल्पलाईन नम्बर 1091 का प्रयोग सार्थक सिद्ध हुआ है। क्योंकि जिले में महिलाएं महिला हेल्पलाईन नम्बर का व्यापक प्रयोग कर रही है।  महिला हेल्पलाईन नम्बर 1091 को महिलाओं और लड़कियों ने एक सुरक्षा चक्र बताया है। जिससे महिलाओं में जागरूकता आई है और वे छेड़छाड़ के मामलों में खुलकर बोलने लगी है। 


 

 

 

 

 

By admin