हरियाणा कांग्रेस के नेता आपस में ही एक दूसरे पर तीखे तीर छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब जनस्वास्थय मंत्री किरण चौधरी भी शामिल हो गईं हैं। किरण चौधरी ने मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करने वाला करार दिया है। धर्मबीर के खिलाफ किरण के ये सुर उनकी उस इच्छा को लेकर निकले थे जो उन्होंने ग्यारह अप्रैल को भिवानी में जाहिर की थी।धर्मवीर सिंह की इस हसरत ने हरियाणा कांग्रेस में गले तक पहुंच चुकी गुटबाजी को और ज्यादा बढ़ा दिया है….धर्मवीर सिंह की इस तमन्ना ने आग में घी का काम किया है….धर्मवीर ने अपनी इच्छा क्या जाहिर की सूबे की जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने उन्हें आथे हाथों ले लिया…बवानी खेड़ा पहुंची किरण चौधरी धर्मवीर सिंह पर जमकर बरसी।सोहना से विधायक और मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर सिंह ने ग्यारह अप्रैल को भिवानी में भिवानी – महेंद्रगढ़ लोक सभी सीट से आगामी आम चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। धर्मवीर सिंह ने बड़ी साफगोई से इस सीट को पसंद करने की वजह को भी बयां किया था।धर्मवीर सिंह मौजूदा वक्त में सोहना से विधायक हैं, ग्यारह अप्रैल को धर्मवीर ने भिवानी – महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर अब पार्टी में ही रार मचती दिख रही है। फिलहाल ये सीट कांग्रेस के ही खाते में है और यहां से श्रुति चौधरी सांसद हैं।