हरियाणा में 20 और 21 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश में बुंदाबांदी होने की संभावनाएं है। हरियाणा कृषि विश्वविद्वालय के कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने ये बताया कि दो दिन तक ऐसा मौसम बना रह सकता है। वैज्ञानिकों ने  किसानों को सलाह दी है कि वे पकी हुई गेंहू की फसल की 20 अप्रैल से पहले कटाई कर लें। गेंहू कटाई के दौरान खेतों में आग लगने पर इन्होंने कहा कि लाहन को बिजली की तारों के नीचे ना रखे ताकि तारो में स्पार्क होने के बाद उसमें आग न लगे।

By admin