कुरुक्षेत्र के सिरसमा गांव में बदमाशों ने घरों में घुसकर हमला बोल दिया। बदमाशों के इन हमलों से अलग-अलग परिवारों के तीन लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लाल सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस पर इस मामले को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवारों ने  उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।

By admin