चंडीगढ़ के सेक्टर-3 के हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने संसदीय कार्यमंत्री और विधायक रणदीप सुरजेवाला को साल 2012  के बेहतरीन विधायक के रुप में सम्मानित किया। आपकों बता दे कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने संसद की तर्ज पर दिये जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसद की तरह हरियाणा विधानसभा में पहली बार सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में पुरस्कार देने की नई परम्परा की शुरूआत की है और सुरजेवाला को हरियाणा का ऐसा पहला विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ है।।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में सही मायने में सदन की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कई नई परम्पराओं की शुरूआत की है।

By admin