नवरात्रों में जहां नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा करने हैं। वहीं नारायणगढ़ के अहमदपुर गांव में एक मां को नवरात्रों  में बेटी जनना महंगा पड़ा है। बेटी होने के एक सप्ताह के बाद ही छुट्टी पर घर आए पिता ने नन्ही सी जान को खत्म करने की कोशिश की….इतना ही नहीं शख्स ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

नवरात्रों में जहां नौ दिन तक कन्या पूजन की जाती है। उन्हें इन दिनों उपहार भी दिए जाते हैं। वहीं एक बेटी को नवरात्रों में धरती पर आना महंगा पड़ा है। नारायणगढ़ अहमदपुर गांव में एक घर में नवरात्रों में जन्मी एक बेटी को उसके पिता ने जान से मारने की कोशिश की और साथ में उसकी मां के साथ मारपीट की गई। घायल हालत में दोनों मां-बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी गगनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश चाहे जितना समानता के अधिकार की बात कर ले….. चाहे कितने ही जोर शोर से बेटी बचाओ अभियान चला लें। लेकिन अभी भी जागरुकता की कमी है,, लोगों की सोच नहीं बदल पा रही है, और ये मामला भी इसी मानसिकता का एक नमूना है।

By admin