पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह पर हमले के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन जारी हैं। करनाल में भी सरबजीत सिंह के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। कई सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर घंटाघर चौक पर पाकिस्तान सरकार को पुतला फूंका और सरबजीत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। आपको बता दें कि पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर कुछ क़ैदियों ने जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल सरबजीत को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है… जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

By admin