भिवानी में बंधुआ महिला मज़दूरों के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनाना गांव से बंधुआ मुक्ति मोर्चा की मदद से छुड़वाई गई महिला मज़दूरों ने अपने मालिक़ पर ये आरोप लगाए हैं। छुड़वाए गए इन चौदह मज़दूरों में महिलाएं और उनके बच्चे भी शामिल हैं। ये करीब छह महीने पहले यूपी के बुलंदशहर से यहां रोज़गार की तलाश में यहां आए थे। महिला मज़दूरों ने अपने मालिक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कहा कि दिन में उनसे काम करवाया जाता और रात को ताले में बंद कर दिया जाता था। फिलहाल, आरोपी मालिक़ पुलिस गिरफ़्त से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

By admin