दलित पिछड़ों के मुद्दों को लेकर करनाल में 12 मई को एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। ये जानकारी राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह ने दी। वे बुधवार को करनाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। यहां ईश्वर सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन को उनके साथ साथ केंद्रीय मंत्री और अंबाला ले सांसद कुमारी सैलजा भी संबोधित करेंगी। इस मौके पर ईश्वर सिंह ने सरकार पर एक फिर निशाना साधा और विकास के मामले में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया।