घरौंडा के अलीपुर खालसा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कैथल के पबनावा गांव की रहने वाली प्रवीण की शादी घरौंडा के अलीखान के साथ हुई थी। घरवालों के मुताबिक़ प्रवीण की दो लड़कियां हैं.. लड़का नहीं होने की वजह से उसे अक्सर पीटा जाता था। इतना ही प्रवीण के परिवारवालों ने उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी की जलाकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin