चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। बैठक में कई अहम फैसले लिये गये। सरकारी कर्मचारियों  के महगांई भत्ते में केन्द्र सरकार की तर्ज पर आठ प्रतिशत की बढौत्तरी की गई। साथ ही सेज के लिए जमीन अधिग्रहण नीति में बदलाव किया गया। इसके साथ ही सभी पूर्व मुख्यमंत्रीयों को चंडीगढ़ में आवास दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश की खेल नीति में संशोधन को मंजूरी और पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 2005 के बाद एवरेस्ट पर चढाई करने वाले गैर सरकारी लोगों को पांच – पांच लाख रुपये देने का भी ऐलान किया गया।

By admin