पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन हिसार में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 42 दशमलव 6 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार आगामी 8 मई तक तापमान में थोडी और बढोतरी होगी। इसके बाद 9 मई को लोगो को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार 9 मई को हरियाणा के कुछ इलाको में बरसात होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

By admin