विकास के मामले में सीएम हुड्डा को कठघरे में खड़ा करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी इनेलो ने अब विकास रैलियों पर भी उंगली उठानी शुरू कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री… रैलियों के ज़रिए प्रदेश की जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। छब्बीस मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली विकास रैली को लेकर अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे एक श्वेत पत्र जारी करें और बताएं जिले का कितना विकास हुआ है।