जगाधरी के बूडिया कस्बे में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को आत्महत्या करार देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। वारदात की वजह मृतका के पति के किसी और महिला के साथ संबंधों को बताया जा रहा है। देहरादून की रहने वाली सुनीता की शादी दो साल पहले बूडिय़ा निवासी मोहनलाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद सुनीता ने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद मोहनलाल का अपनी पत्नी के प्रति प्यार कम हो गया। एमकॉम में पढ़ रही सुनीता को शक था कि उसके पति के किसी अन्य लड़की के साथ संबंध है और जब भी सुनीता इस बारे में मोहनलाल से बात करती तो वो उससे मारपीट करता था। सुनीता के ससुराल वालों की मानें तो सुनीता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। और वे लोग उसका इलाज भी करवा रहे थे। इसकी वजह से उसने पहले भी एकबार खुदकुशी करने की कोशिश की थी। आज भी मोहनलाल ने सुनीता को पढऩे के लिए कहा था। इस पर सुनीता वहां से उठकर कमरे के भीतर चली गई और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

By admin