प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सामने आया है यमुनानगर जिले के छल्लौर गांव से। छल्लौर गांव के जंगलों में एक विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिला है। महिला पिछले एक सप्ताह से घर से गायब थी। उधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आशकां जताई जा रही है कि महिला का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

By admin