साइबर सिटी गुड़गांव में एक नाबालिग लड़की ने गुड़गांव पुलिस के एक कांस्टेबल पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत इशारा भी किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गुड़गांव के सिटी थाने में दर्ज करवाई है। आरोपी सुनील पटौदी पुलिस चौकी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।  उधर मामले पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By admin