कुरुक्षेत्र में दवा विक्रेताओं की हड़ताल का असर देखने को मिला। कुरुक्षेत्र में मरीज मारे मारे फिर रहे हैं लेकिन कहीं भी दवा नहीं मिल रही। कुरुक्षेत्र जिले में हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। हरियाणा स्टेट केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसियेशन के प्रेदश सचिव अशोक सिंगला ने बताया की पूरे प्रदेश में हड़ताल सफल है और केंद्र सरकार को हड़ताल से कई करोड़ का नुकसान होगा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की ओर से शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर पूरे कुरुक्षेत्र के केमिस्ट एकमत दिखे और खामियाजा भुगतना पड़ा उन लोगों को जिन्हें ये पता ही नहीं था की आज हड़ताल है।

 

 

 

 

By admin