रोहतक के करौंथा गांव में सतलोक आश्रम का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी सिलसिले में आचार्य बलदेव के नेतृत्व में गांव के लोग सतलोक आश्रम की और बढ़े। आश्रम को बंद करवाने की मांग को लेकर आर्य समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। गुस्साए लोगों ने रोडवेज की तीन बसें भी फूंक दी। इस पूरे विवाद में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए है।