हथीन शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से चलाया जाने वाला अभियान अपने लक्ष्य से भटकता दिखाई दे रहा है। शहर में जगह जगह लगे गंदगी के ढेर नगर परिषद के सफाई अभियान की पोल खोलते दिखाई देते है…. तहलका की टीम ने शहर में जाकर सफाई व्यव्स्था का जायजा लिया। शहर में नगर परिषद यूं तो सफाई अभियान पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रही है…. लेकिन शहर में जगह जगह बंद नालियों, कूड़े के ढेरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हथीन में नगर परिषद् का सफाई अभियान पूरी तरह फ्लाप साबित हो रहा है। हालांकि शहर में सफाई के लिए 25 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है… कुड़ा उठाने के लिए सात ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन भी है बावजूद इसके शहर में जगह जगह पड़े कुड़े के ढ़ेर सफाई व्यवस्था की पोल खोलते दिखाई दे रहें है…नगरपालिका के सचिव के मुताबिक कर्मचारियों की कमी की वजह से एसा हो रहा है लेकिन जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।