हरियाणा में सात नगर निगमों के लिए दो जून को होने वाले चुनाव  के लिए एक हजार छह सौ अट्ठानवे उम्‍मीदवार मैदान में हैं। जिसमें अम्बाला के 180, हिसार के 294, पंचकूला के 163, करनाल के 239, पानीपत के 327, रोहतक के 278 और यमुनानगर के 217 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं इसी दिन होने वाले दो नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए फरूखनगर के 61 और कलानौर के 90 मैदान में हैं। इस चुनावों में प्रदेश के सत्रह लाख मतदाता अपने मत का इस्‍तेमाल करेगे।

By admin