राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह की प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी जारी है। उत्तरी हरियाणा के साथ भेदभाव की आवाज़ उठाने वाले ईश्वर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार, केन्द्र की योजनाओं को लागू करवाने में नाक़ाम साबित हुई है। कैथल पहुंचे ईश्वर सिंह ने करनाल में सात जून को होने वाले दलित और पिछड़ा वर्ग जागरूकता सम्मेलन के बारे में चर्चा भी की। राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह कैथल में पत्रकारों से मुख़ातिब हुए। इस दौरान ईश्वर सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार को केन्द्र की योजनाएं लागू करने में नाक़ाम क़रार दिया। ईश्वर सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हैट्रिक पक्की है… बशर्ते प्रदेश सरकार केन्द्र की योजनाओं को सही तरीक़े से लागू करे।