बुधवार को पुलिस को मिली झूठी अफवाह ने करनाल पुलिस के होश उड़ा दिए। दरअसल पुलिस को शाम के करीब 7.15 बजे किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर ये सूचना दी की कंट्रोल रुम में बम है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और करीब दो घंटे तक कंट्रोल रुम औऱ उसके आस पास की जगहों पर अच्छी तरह छानबीन की। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।