गुहला में मुख्यमंत्री विकास रैली में कांग्रेस की गुटबाजी खुल कर सामने आ गई। जहां रैली में न्यौता नहीं दिए जाने को लेकर पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह नाराज चल रहे थे। कांग्रेसी नेता कुलवंत बाजीगर और गुहला बचाओ संघर्ष समिति के उनके साथियों ने रैली से दूरी बनाकर रखा। गौरतलब है कि कुलवंत बाजीगर पिछले दिनों रणदीप सुरजेवाला और नवीन जिंदल के साथ गुहला हल्का के गांवों में रैली का न्यौता देते देखे गए थे जिससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो रैली में जाएंगे लेकिन उन्होंने रैली से दूरी बना कर कांग्रेस पार्टी में फैली गुटबाजी की एक तरह से पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि कुलवंत बाजीगर ने पिछला विधान सभा चुनाव गुहला विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। कुलवन्त बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और पिछले दिनों उन्होंने गुहला चीका में दीपेन्द्र हुड्डा की रैली का सफल आयोजन भी किया था।

By admin