फर्जी वोटर कार्ड मामले में खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया को गुड़गांव जिला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले में कटारिया को पचास हजार रुपए के मुचलके पर अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सुखबीर कटारिया पर तीस  हजार से ज्यादा फर्जी वोटर कार्ड और गलत तरीके से दस्तावेज बनवाने का आरोप है|  फर्जी वोटर कार्ड मामले में करीब 10 और मामले गुडगांव जिला अदालत में पेंडिंग पड़े है| इस मामले में स्कूल मार्कशीट में उम्र बदलकर दस्तावेज तैयार करने का आरोप है| साथ ही मामले में अगली तारीख 12 अगस्त ,16  अगस्त और दुसरे मामले में 15 जुलाई 20 जुलाई और  22 जुलाई मुकर्र की है|

 

By admin